कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का सिर काटने की धमकी देने वाले बीजेपी नेता पर पार्टी की ओर से गाज गिर सकती है. बताया जाता है कि शिवमोगा पूर्ववर्ती शहर नगर निकाय परिषद के पूर्व अध्यक्ष एस एन चन्नबसप्पा को पार्टी से निकाला भी जा सकता है.
एक कांग्रेस नेता की पुलिस में शिकायत के बाद चन्नसबप्पा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने के गोमांस खाने संबंधी कथित बयान के विरोध में पार्टी की स्थानीय शाखा द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा था, 'आप गोमाता के गले पर हाथ रखने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? आप खुलेआम तानाशाहीपूर्ण ढंग से कह रहे हैं कि आप गोमांस खायेंगे… अगर आपमें हिम्मत है तो यहां आएं, गोपी सर्किल (शिवमोगा) में आकर खाएं और इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि उसी दिन आपका सिर कलम कर दिया जाएगा.'
पार्टी ने जारी किया नोटिस
बीजेपी ने बयान के बाबत चन्नसबप्पा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता का बयान पार्टी से उसूलों के खिलाफ है और पार्टी उनकी सदस्या भी खत्म कर सकती है. एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'ऐसा लगता है जैसे चन्नसबप्पा बोलते-बोलते बोल गए. लेकिन उन्हें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए था. खासकर तब जब पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इस मसले को उठा रही है.'