कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को मेयर का चुनाव हुआ. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के इस चुनाव में खास बात यह रही कि मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर महिलाएं चुनी गई हैं. मेयर पद पर कांग्रेस पार्षद गंगमबीके मलिकार्जुन और डिप्टी मेयर पद पर जेडीएस पार्षद रमिला उमाशंकर चुनी गईं. बीजेपी इस चुनाव का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर गई थी. उसने और पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था.
: Congress candidate Gangambike Mallikarjun elected as Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP) Mayor.
— ANI (@ANI)
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ पार्षद और सांसद बीबीएमपी के वोटर नहीं है, बावजूद इसके वे चुनाव में हाजिर रहे. इस बाबत बीजेपी ने चुनाव अधिकारियों को शिकायत याचिका भी दी जिसे खारिज कर दिया गया.
बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने कहा, 'रघु अचार और जैसे पार्षद, सांसद बीबीएमपी में वोटर नहीं थे लेकिन पिछले साल इन्होंने वोट किया. इसकी एक शिकायत याचिका अभी तक लंबित है. इस साल भी ये लोग वोट के लिए हाजिर थे. हमें यह बात पसंद नहीं आई, इसलिए वॉकआउट कर गए.'
कांग्रेस ने हालांकि के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा, बीजेपी इसलिए वॉकआउट कर गई क्योंकि उनके पास संख्याबल नहीं था. मैं उन लोगों को बधाई देता हूं जो मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुने गए हैं.
8 निर्दल पार्षदों में 5 ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया, जबकि तीन पार्षद बीजेपी के समर्थन में वॉकआउट कर गए. बीजेपी को इसलिए भी वोट कम मिले क्योंकि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और निर्मला सीतारमण वोटिंग से गैरहाजिर थे.