scorecardresearch
 
Advertisement

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, अमित शाह हुए शामिल

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, अमित शाह हुए शामिल

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में एकता दिवस मनाया जा रहा है. इसी उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली सहित देश के कई अलग-अलग हिस्सों में 'रन फॉर यूनिटी' का भव्य आयोजन किया गया है. दिल्ली में आयोजित इस खास कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सांसद बांसुरी स्वराज और रेखा गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

Advertisement
Advertisement