scorecardresearch
 
अखिलेश ने रद्द किया हावर्ड में भाषण, आजम खान से बदसलूकी का विरोध

बोस्टन हवाईअड्डे पर अपने मंत्री आजम खान को रोककर पूछताछ किए जाने से नाराज़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके सम्मान में न्यूयार्क के महावाणिज्यदूत ज्ञानेश्वर मूले की ओर से आयोजित स्वागत समारोह को रद्द कर दिया और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में होने वाले अपने व्याख्यान का बहिष्कार कर दिया.

Advertisement
X
अखिलेश यादव

न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूतावास में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव के सम्मान में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह को अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है.

इस मामले पर टिप्पणी के लिए न तो मूले और न ही मंत्री (प्रेस एवं सूचना) एम राजाराम उपलब्ध हो सके. मुले ने बुधवार को न्यूयार्क में महावाणिज्यदूत का कार्यभार संभाला था. मूले के कार्यभार संभालने के बाद यह वाणिज्यदूतावास का पहला आधिकारिक कार्यक्रम था.

Advertisement

इस समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से पुष्टि हो जाने के बाद सभी प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों, निर्वाचित अधिकारियों, न्यूयार्क में भारत के मित्रों और मीडिया को दो दिन पहले निमंत्रण भेज दिया गया था. मुख्यमंत्री रविवार को न्यूयार्क जेएफके हवाईअड्डे से भारत रवाना होंगे.

सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान अखिलेश के साथ अमेरिका आए थे. उन्हें बुधवार को बोस्टन हवाईअड्डे पर विमान से उतरने के बाद ‘पूछताछ’ के लिए 10 मिनट तक रोककर रखा गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement