scorecardresearch
 

आसाराम 11 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आसाराम की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. उन्हें 11 अक्टूबर तक जेल में रहना पड़ सकता है. जोधपुर जेल में बंद आसाराम को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया था.

Advertisement
X
आसाराम
आसाराम

नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आसाराम की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. उन्हें 11 अक्टूबर तक जेल में रहना पड़ सकता है. जोधपुर जेल में बंद आसाराम को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया था.

मंगलवार को आसाराम की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है.

इसके अलावा आसाराम के छिंदवाड़ा आश्रम की वार्डन शिल्‍पी की भी रिमांड आज ही खत्‍म हो रही है. गौरतलब है कि शिल्पी ने 25 सितंबर को कोर्ट में जोधपुर की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण किया था. मध्य प्रदेश में आसाराम के छिंदवाड़ा आश्रम की वॉर्डन शिल्पी ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को जोधपुर में आसाराम के पास भेजने के लिए साजिश रची थी. लड़की छिंदवाड़ा आश्रम की छात्रा थी.

शिल्पी ने 16 साल की लड़की के माता-पिता से कहा था कि उनकी बेटी बुरी आत्माओं के वश में है. उसने लड़की को मनई ‘आश्रम’ में भेजे जाने की व्यवस्था की जहां आसाराम ने अगस्त में कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया.

इस मामले में आसाराम को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके कुछ दिनों बाद उनके सहयोगी शिवा को गिरफ्त में लिया गया. दो अन्य आरोपी- छिंदवाड़ा गुरूकुल छात्रावास के प्रभारी शरद चंद्र और रसोइया प्रकाश- ने 20 सितंबर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement