scorecardresearch
 

दिल्ली में दो जगह आग का तांडव, नजफगढ़ में चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें

दिल्ली में दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं. खिड़की एक्सटेंशन में बेसमेंट में खड़ी कार में आग लगी, जबकि नजफगढ़ रोड पर एक इमारत की चौथी मंजिल तक लपटें पहुंच गईं. एक घटना में दमकलकर्मियों ने 10 से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

Advertisement
X
इमारत की चौथी मंजिल तक पहुंचीं आग की लपटें. (Photo: X/ @ANI)
इमारत की चौथी मंजिल तक पहुंचीं आग की लपटें. (Photo: X/ @ANI)

दिल्ली में आग की दो घटनाओं ने दमकल विभाग को व्यस्त कर दिया. मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में एक इमारत के बेसमेंट में खड़ी कार आग की चपेट में आ गई. वहीं, नजफगढ़ रोड पर एक बिल्डिंग में लगी आग की लपटें चौथी मंजिल तक पहुंच गईं. दोनों घटनाएं अलग-अलग इलाकों में हुईं, लेकिन दमकल की टीमों को आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा.

पहली घटना मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन की है. यहां एक इमारत के बेसमेंट में खड़ी कार में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग कार में लगी थी, लेकिन इमारत में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकालना जरूरी था. दमकल अधिकारी कमलेश ने बताया कि कार की आग बुझाने में करीब 15 से 20 मिनट लगे. इस दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत से 10 से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है.

 

नजफगढ़ रोड पर चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें

दूसरी घटना नजफगढ़ रोड की है. यहां एक हार्डवेयर स्टोर की बिल्डिंग में आग लग गई. आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते चौथी मंजिल तक पहुंच गई. इमारत से उठते धुएं के गुबार दूर से दिखाई दे रहे थे. आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इस घटना में आग लगने की वजह और नुकसान से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement

इससे पहले 6 अक्टूबर को भी आग लगने की कई घटनाएं हुई थीं. उस दिन करोल बाग के गफ्फार मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग गई थी. आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. बाद में आग पर काबू पा लिया गया.

इसी दिन न्यू आजादपुर मार्केट की एक दुकान भी आग की चपेट में आ गई थी. सुबह करीब 8:40 बजे आग लगने की सूचना मिली. शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया. इसके बाद कुल 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया.

शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में शांति मोहल्ला की गली नंबर 6 स्थित एक कपड़े के गोदाम में भी आग लगी थी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां वहां भेजी गई थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement