scorecardresearch
 

अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोग थे सवार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पवन हंस हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण मायाबंदर के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. स्थानीय मछुआरों और पुलिस की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

Advertisement
X
अंडमान में पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग. (photo: ITG)
अंडमान में पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग. (photo: ITG)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने वाले पवन हंस के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों से मायाबंदर के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. राहत की बात ये है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. स्थानीय मछुआरों और पुलिस की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. 

पवन हंस के प्रवक्ता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पवन हंस कंपनी का एक हेलिकॉप्टर सुबह करीब पौने नौ बजे पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य कारण से ये हादसा शॉर्ट लैंडिंग इंसिडेंट में बदल गया. इसके कारण हेलिकॉप्टर की मायाबंदर हेलीपैड से लगभग 300 मीटर पहले समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

उन्होंने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुई. प्रवक्ता के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री और दो क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, शुरुआती खबरों में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया दिया गाय है. फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

Advertisement

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय मछुआरे और पुलिस की टीम ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. दुर्गम इलाका होने के बावजूद रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को लैंडिंग साइट से सुरक्षित निकाल लिया. 

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी और मायाबंदर के पास इसे 'शॉर्ट लैंडिंग' का सामना करना पड़ा. फिलहाल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement