scorecardresearch
 

'पद्मनाभस्वामी मंदिर से खजाना निकालने पर निगरानी रखेगी समिति'

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर से खजाना निकालने और उसके संरक्षण पर निगरानी रखने के लिए गुरुवार को एक पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की.

Advertisement
X
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर से खजाना निकालने और उसके संरक्षण पर निगरानी रखने के लिए गुरुवार को एक पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की.

इस समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक सी वी आनंद बोस करेंगे. उनके अलावा इस समिति में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा.

खजाना निकालने के काम पर निगरानी को एक तरह से अपने हाथ में ले चुकी न्यायमूर्ति आर वी रविंद्रन और न्यायमूर्ति ए के पटनायक की पीठ ने कहा कि विशेषज्ञ समिति केवल इस अदालत को अपने काम की रिपोर्ट सौंपेगी.

अदालत ने इसके अलावा मंदिर का खजाना निकालने के काम की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय एक और समिति भी नियुक्त की है.

मंदिर के खजाने से जुड़ी मीडिया की खबरों की आलोचना करते हुए न्यायालय ने मीडिया से कहा कि वह खबरें देते समय ध्यान रखे और ऐसी अटकलों से बचे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement