scorecardresearch
 

न्यायिक हिरासत में भेजे गए प्रशांत भूषण के हमलावर | फोटो

वकील प्रशांत भूषण पर हमला करने वाले तीन युवकों को दिल्ली की एक अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Advertisement
X
प्रशांत भूषण से मारपीट
प्रशांत भूषण से मारपीट

वकील प्रशांत भूषण पर हमला करने वाले तीन युवकों को दिल्ली की एक अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने कहा, ‘मैं तीनों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजती हूं. उनसे हिरासत में पूछताछ की पुलिस की अर्जी पर संबंधित अदालत विचार करेगी.’

चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए

लिंक मजिस्ट्रेट के तौर पर अदालत की कार्यवाही देख रहीं कौर ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में भेजने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.


पुलिस चाहती थी कि मामले में आरोपियों, जोगिंदर पाल सिंह बग्गा, विष्णु गुप्ता और इंदर वर्मा को दो दिन की उसकी हिरासत में भेजा जाए ताकि भूषण पर हमले के पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके.


तीनों आरोपियों ने इस बीच भूषण द्वारा पहचान परेड (टीआईपी) कराये जाने से इस आधार पर इनकार कर दिया कि वे सभी टीवी समाचार चैनलों में दिखाई दिये. टीआईपी की अर्जी पर विचार कर रहे एक अन्य मजिस्ट्रेट ने हालांकि तीनों को आगाह किया कि पहचान परेड से उनके इनकार करने को मुकदमे में उनके खिलाफ सबूत माना जाएगा. लेकिन आरोपियों ने अपना फैसला दोहराया कि वे परेड में शामिल नहीं होंगे.

Advertisement


बग्गा और गुप्ता को बंगला साहिब गुरूद्वारे से गिरफ्तार किया गया जिस वक्त वे कथित तौर पर अदालत में समर्पण करने जा रहे थे. इससे पहले एक आरोपी इंदर वर्मा को कल भूषण के चैंबर में उन पर हमले के बाद ही पकड़ लिया गया था.

Advertisement
Advertisement