scorecardresearch
 
मोदी को क्लीन चिट नहीं दी जाएगी: वस्तानवी

हाल ही में गुजरात में विकास कार्यों की तारीफ करने वाले दारुल उलूम देवबंद के नये प्रमुख मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी ने अब कहा है कि 2002 के दंगों के मामलों में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट नहीं दी जा सकती.

Advertisement
X

अपना कामकाज संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वस्तानवी ने कहा, ‘गुजरात दंगों में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए.’ वस्तानवी के मुताबिक उन्होंने कभी मोदी की तारीफ नहीं की.

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले मौलाना ने कहा, ‘उनके जैसे क्रूर आदमी के बारे में इस तरह की बात कैसे कही जा सकती है. मैंने उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है. हम दुआ करेंगे कि (दंगों में) शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाए.’

वस्तानवी के अनुसार उन्होंने प्रदेश के विकास का मामला इसलिए उठाया था क्योंकि इसमें गुजरात के प्रत्येक समुदाय के लोग शामिल हैं और प्रदेश के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारें जिम्मेदार हैं.

Advertisement
Advertisement