scorecardresearch
 

काबुल हमले के पीछे लश्कर का हाथ

अफगानिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा पर पिछले सप्ताह कार बम विस्फोट और आत्मघाती हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया.

Advertisement
X

अफगानिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा पर पिछले सप्ताह कार बम विस्फोट और आत्मघाती हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बीचोंबीच हुए इस हमले में छह भारतीय नागरिकों समेत 16 लोग मारे गये थे जबकि कम से कम 56 घायल हुए थे. गौरतलब है कि एक कार बम विस्फोट और नकाबपोश आत्मघाती बंदूकधारियों द्वारा होटलों को निशाना बनाए जाने के बाद अफगानिस्तान के तालिबान आतंकवादियों ने पहले ही इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है.

ये होटल विदेशी नागरिकों के बीच लोकप्रिय हैं. अफगानिस्तान खुफिया सेवा के प्रवक्ता सईद अंसारी ने बताया कि उनकी एजेंसी के पास इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन, खासकर लश्कर की इस हमले में संलिप्तता है.

Advertisement
Advertisement