हेलीकॉप्टर के जरिए माता का दर्शन करने वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की इन दिनों मुसीबत हो गई है. सरकार ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉप्टर का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिससे बुजुर्ग और महिला श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है.
हेलीकॉप्टर के जरिए माता वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगानेवाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि केंद्र सरकार ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉप्टर का लाइसेंस रद्द कर दिया है. वैसे पवन हंस अपनी सेवाएं दे रहा है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उसके इंतजाम नाकाफी हैं.
पहले श्रद्धालुओं को कटरा से सांझीछत तक ले जाने के लिए पवन हंस और ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉप्टर की सेवाएं मौजूद थीं. जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होती थी. लेकिन अब उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों से इन दिनों रोज 30 से 35000 हजार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं.
साफ है श्रद्धालु मुसीबत में हैं अब देखना है सरकार इनकी मदद के लिए क्या कदम उठाती है.