scorecardresearch
 
Advertisement
रियल एस्टेट

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर 56 मंजिला महल, पत्नी गौरी ने किए पेंटहाउस डिजाइन, जानें खासियत

शाहरुख खान के नाम पर दुबई में इमारत
  • 1/7

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक 56 मंजिला टावर बनाया गया है, जो किसी महल से कम नहीं है. इसका नाम 'शाहरुख्ज बाय डेन्यूब' (Shahrukhz by Danube) रखा गया है और इसमें मौजूद लग्जरी पेंटहाउस को खुद अभिनेता की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. इनमें इतालवी फर्नीचर, संगमरमर के इंटीरियर और समुद्र तट के शानदार नजारे देखने को मिलती हैं. (Photo: ITG)

भारत के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान 
  • 2/7

भारत के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान 
Shah Rukh Khan की गिनती दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में होती है और हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, वे भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं. 2025 की रिच लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई थी. उनकी कमाई के जरियों की बात करें, तो सबसे आगे फिल्में हैं, इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन कंपनी, आईपीएल टीम और अन्य निवेशों के जरिए भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. (Photo: ITG)

दुबई में शाहरुख खान का 56 मंजिला महल 
  • 3/7

दुबई में शाहरुख खान का 56 मंजिला महल 
शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक 56 मंजिला आलीशान टावर बनाया गया है. नवंबर 2025 में इसका अनावरण किया गया था. शाहरुख ग्रुप द्वारा डेवलप किए गए 'शाहरुख्ज बाय डेन्यूब' एक मल्टी करोड़ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है, लेकिन इस आलीशान इमारत से बॉलीवुड किंग खान का जुड़ाव सिर्फ नाम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान ने भी इस टावर में मौजूद पेंटहाउस डिजाइन किए हैं. (Photo: X)

Advertisement
बिल्डिंग के भीतर राजशाही ऐहसास
  • 4/7

बिल्डिंग के भीतर राजशाही ऐहसास
गौरी खान ने एक बेहद निजी प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है और वो भी दुबई की उस गगनचुंबी इमारत में पेंटहाउस डिजाइन करना, जिसका नाम उनके पति के नाम पर रखा गया है. उनका विज़न एक अपार्टमेंट के भीतर किसी आलीशान हवेली जैसा राजशाही माहौल तैयार करना है. बड़े लिविंग एरिया से लेकर शानदार किचन और वॉक-इन वॉर्डरोब तक, डिजाइनर ने आलीशान इंटीरियर को रोजमर्रा के आराम के साथ बखूबी जोड़ा है. 

समुद्र का शानदार नजारा 
  • 5/7

समुद्र का शानदार नजारा 
कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसे पेंटहाउस में जागते हैं, जहां से नीले पानी का नजारा दिखता है और जो खास तौर पर तैयार किए गए इटैलियन ब्रांड के फर्नीचर से सजा है. 'शाहरुख्ज बाय डेन्यूब' (Shahrukhz by Danube) में गौरी खान की डिजाइनों में बड़े लिविंग रूम, शानदार फिनिश और बहुत सोच-समझकर तैयार किए गए इंटीरियर शामिल हैं. Gauri Khan का कहना है कि उनका मकसद ऐसे घर बनाना है, जो व्यावहारिकता से समझौता किए बिना किसी निजी आलीशान बंगले जैसा एहसास दें.

मार्बल फ्लोरिंग, मनमोहक झूमर
  • 6/7

मार्बल फ्लोरिंग, मनमोहक झूमर
डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने 'शाहरुख्ज' (Shahrukhz) में एक फुली फर्निश्ड वन-बेडरूम अपार्टमेंट की झलक दिखाई है, और इसकी खूबियां वाकई शानदार हैं. मार्बल फ्लोरिंग, सफेद किचन कैबिनेट, सुनहरे फिनिश वाले हार्डवेयर और मनमोहक झूमर मिलकर इसे एक बेहतरीन लुक देते हैं. ओपन-प्लान लिविंग रूम में हार्डवुड फ्लोरिंग और आकर्षक सोफे हैं, यहां से एक बालकनी भी है, जहां से नीले पानी का नजारा दिखता है, जो इस टावर की आलीशान जीवनशैली की एक झलक पेश करता है.

बड़ी इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
  • 7/7

बड़ी इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भारत की जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. अपनी डिजाइन कंपनी और सेलिब्रिटी क्लाइंट्स के लिए भी पहचानी जाती हैं. उनकी कंपनी का नाम Gauri Khan Designs है, जो घरों, ऑफिस, रेस्टोरेंट और कमर्शियल स्पेस के इंटीरियर डिजाइन का काम करती है. गौरी खान ने करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडिस के घरों में इंटीरियर का काम किया है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement