scorecardresearch
 

फरवरी के दूसरे सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति 11.49 फीसदी हुई

दो सप्ताह की गिरावट के बाद एक बार फिर खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी दर्ज की गयी है. दूध, मीट ज्वार और रागी के दामों में वृद्धि के बीच थोक मूल्यों पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान बढ़कर 11.49 फीसदी हो गयी.

Advertisement
X
महंगाई
महंगाई

दो सप्ताह की गिरावट के बाद एक बार फिर खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी दर्ज की गयी है. दूध, मीट ज्वार और रागी के दामों में वृद्धि के बीच थोक मूल्यों पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान बढ़कर 11.49 फीसदी हो गयी.

फरवरी के पहले सप्ताह में मुद्रास्फीति 11.05 फीसदी थी. बहरहाल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्वास जताया है कि बढ़ती कीमत पर लगाम लगेगी और सकल मुद्रास्फीति अगले महीने मार्च तक 7 फीसदी के स्तर पर आ जाएगी.

राष्ट्रपति के अभिभाषाण पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 18 माह से ऊंची मुद्रास्फीति समस्या बनी हुई है. उन्होंने अतरराष्ट्रीय जिंस बाजार में जिंसों के दाम में तेजी का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा महंगाई के कई कारण सरकार के ‘नियंत्रण से बाहर’ हैं. {mospagebreak}

थोक मूल्य कीमत सूचकांक के मुताबिक अंडा, मीट, मछली और सब्जी की कीमत में तेजी के कारण मुद्रास्फीति बढ़ी है. फरवरी के पहले सप्ताह में मुद्रास्फीति 11.05 फीसदी थी. उच्च खाद्य मुद्रास्फीति को चिंता का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा कि स्थिति सुधरी है और आने वाले समय में इसमें और सुधार होगा.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘पिछले 18 महीने से मुद्रास्फीति समस्या बनी हुई है. इसकी वजह वे चीजें हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर थी. सबसे पहले, 2009 में सूखा पड़ा और उसके बाद प्राकृतिक आपदाओं के कारण सब्जी और प्याज की कीमत प्रभावित हुई.’ बहरहाल, उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार ने जो कदम उठाये हैं, उससे मार्च के अंत तक मुद्रास्फीति 7.0 फीसदी पर आ जाएगी.

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि खाद्य मुद्रास्फीति ने यह भी कहा कि मार्च तक खाद्य मुद्रास्फीति एकल अंक में आ जाएगी. थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अनाज और चावल की कीमत में तेजी दर्ज की गयी है. सालाना आधार पर अनाज 2.07 फीसदी तथा चावल 1.65 फीसदी महंगा हुआ. {mospagebreak}

इसी प्रकार, अंडा, मीट और मछली की कीमत 14.79 फीसदी बढ़ी हैं. वहीं दूध का मूल्य 16.99 फीसदी चढ़ा. सब्जी के दाम अभी भी ऊंचे बने हुए हैं. आलोच्य सप्ताह के दौरान 15.89 फीसद महंगी हुई. हालांकि आलू के दाम में 9.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी के जोशी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह प्रवृत्ति नहीं है. आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आएगी.’

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक खाद्य एवं गैर खाद्य वस्तुओं के सम्मिलित थोकमूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति आलोच्य सप्ताह में 15.77 फीसदी रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी सप्ताह में 21.82 फीसदी थी. गैर-खाद्य वस्तुओं के मामले में मुद्रास्फीति 31.58 फीसदी रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी सप्ताह में 13.94 फीसदी थी.

Advertisement
Advertisement