scorecardresearch
 

भाकपा नेता रामकरण सिंह का निधन

भाकपा के वरिष्ठ नेता रामकरण सिंह का बेगूसराय जिले में नावकोठी में निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे.

Advertisement
X

भाकपा के वरिष्ठ नेता रामकरण सिंह का बेगूसराय जिले में नावकोठी में निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहे सिंह का उनके पैतृक गांव छतौना में निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं.

कामरेड सिंह भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के महासचिव रहे थे. बेगूसराय में बखरी अंचल में भूमि संघर्ष और मजदूरों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी थी.

भाकपा के राज्य सचिव बीएन लाल ने सिंह को निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश पांडेय तथा अन्य वामपंथी नेताओं ने सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement