scorecardresearch
 

यूपी में अख‍िलेश सरकार का कैबिनेट विस्तार, 12 नए मंत्री शामिल

उत्तर प्रदेश में अख‍िलेश यादव सरकार के मंत्र‍िपरिषद का विस्तार हो गया है. मंत्र‍िमंडल में 12 नए मंत्री शामिल किए गए हैं.

Advertisement
X
अख‍िलेश कैबिनेट का विस्तार
अख‍िलेश कैबिनेट का विस्तार

उत्तर प्रदेश में अख‍िलेश यादव सरकार के मंत्र‍िपरिषद का विस्तार हो गया है. मंत्र‍िमंडल में 12 नए मंत्री शामिल किए गए हैं.

शनिवार को नए मंत्र‍ियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. अन्य मंत्र‍ियों के नाम और दर्जा इस तरह हैं:

कैबिनेट मंत्री:

1. अरविंद सिंह गोप
2. कमाल अख्तर
3. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह
4. बलवंत सिंह रामूवालिया
5. साहब सिंह सैनी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

6. रियाज अहमद
7. फरीद महफूज किदवई
8. राम सकल गुर्जर
9. नितिन अग्रवाल
10. यासर शाह
11. शादाब फातिमा
12. मूलचंद चौहान
13. मदन चौहान

राज्यमंत्री

14. राधे श्याम सिंह
15. शैलेंद्र यादव
16. ओंकार सिंह यादव
17. तेज नारायण पांडेय
18. सुधीर कुमार रावत
19. हेमराज वर्मा (अनुपस्थि‍त, शपथ नहीं लिया)
20. लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
21. वंशीधर बौध

8 मंत्रियों की हुई थी छुट्टी
सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को ही सख्त कदम उठाते हुए अपने 8 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था और 9 मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए थे. इसके बाद से ही कैबिनेट में विस्तार तय था.

Advertisement

2017 के विधानसभा चुनाव पर नजर
साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अखिलेश यादव ने कैबिनेट में फेरबदल किया है. मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के कुछ भरोसेमंद राज्यमंत्रियों को भी तरक्की दी गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement