scorecardresearch
 

स्पाइसजेट विमान के शौचालय में मिला एक किलोग्राम सोना

सोने की छड़ों को अखबार में लपेट कर शौचालय में लगे टिश्यू बॉक्स के पीछे अटकाया गया था. यह सोना स्पाइसजेट की एसजी-18 दुबई-कोच्चि उड़ान से बरामद किया गया. उस समय विमान कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतर चुका था.

Advertisement
X
स्पाइसजेट विमान के शौचालय में मिला 1 किलो सोना
स्पाइसजेट विमान के शौचालय में मिला 1 किलो सोना

दुबई से कोच्चि आ रहे स्पाइसजेट के विमान के चालक दल के प्रमुख ने विमान के कोच्चि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद इसके शौचालय में छिपाकर रखा गया एक किलोग्राम सोना बरामद किया. सूत्रों ने बताया कि सीमाशुल्क अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में लिया है. इस व्यक्ति पर इस मामले में वाहक होने का संदेह है.

अखबार में लपेटकर विमान के शौचालय में रखा सोना
सूत्रों के मुताबिक उड़ान के दौरान जल्दी-जल्दी शौचालय जाने वाले यात्री के व्यवहार में कुछ संदिग्ध दिखने पर चालक दल के प्रमुख ने शौचालय की जांच की. उन्होंने कहा, विस्तृत जांच में पाया गया कि सोने की छड़ों को अखबार में लपेट कर शौचालय में लगे टिश्यू बॉक्स के पीछे अटकाया गया था. यह सोना की एसजी-18 दुबई-कोच्चि उड़ान से बरामद किया गया. उस समय विमान कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतर चुका था. सूत्रों ने कहा कि मामले की जानकारी सीमाशुल्क अधिकारियों को दे दी गई है. सोने की छड़ें भी उन्हें सौंप दी गई हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान चालक दल ने शौचालय के एक कंपार्टमेंट को खोले जाने और बंद किए जाने की आवाज सुनाई दी. ऐसा उस समय हुआ, जब वह व्यक्ति शौचालय के अंदर था. सूत्रों के अनुसार, इस यात्री का व्यवहार के दौरान और हवाईअड्डे पर उतरने के बाद संदिग्ध लग रहा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement