पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद विवाद गहरा गया है. राहुल गांधी की इंसाफ रैली से पहले झोटा के पिता भीम सिंह ने घोषणा की कि वे गांधी परिवार और पूर्व सीएम बेअंत सिंह के परिवार से नहीं मिलना चाहते. उन्होंने राहुल गांधी से धरने में न आने की अपील की. वहीं भाजपा ने 1984 सिख दंगों का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी के पंजाब दौरे का विरोध किया है.