चंडीगढ़ में एक कबाड़ गोदाम (स्क्रैप गोदाम) ढहने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, अब तक मलबे से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से राहत-बचाव अभियान चला रहे हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है.