अपने बेबाक बोल अंदाज के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सियासत से संन्यास ले सकते हैं. यह सवाल इसलिए लिए उठा है क्योंकि सिद्धू की नाराजगी की बात उनकी पत्नी नवजोत कौर ने फेसबुक पर लिखा है.
नवजोत कौर ने यह भी दावा किया है कि वो पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके हैं इसलिए वो छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं.
सिद्धू की पत्नी ने लिखा है कि पार्टी में उन्हें दरकिनार किया जा रहा है, उनका दम घोंटा जा रहा है. उनपर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
सिद्धू की पत्नी ने सिद्धू के टीवी पर ज्यादा वक्त बिताने को सही ठहराते हुए कहा कि जहां सिद्धू को इज्जत मिलती है वो वहां लौटे हैं.
हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजनाथ की टीम में जगह ना मिलने से सिद्धू नाराज चल रहे हैं.
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के अमृतसर से सांसद हैं.