scorecardresearch
 
Advertisement

West Bengal: नादिया रेप केस पर ममता के बयान से बवाल, बीजेपी ने बताया शर्मनाक

West Bengal: नादिया रेप केस पर ममता के बयान से बवाल, बीजेपी ने बताया शर्मनाक

पश्चिम बंगाल के नादिया में नाबालिग लड़की की मौत की घटना ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है. सबसे ज्यादा हंगामा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर हो रहा है. सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने रेप की बात को इनकार करते हुए कहा था कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि नाबालिग की रेप की वजह से मौत हुई है लेकिन क्या आप इसे रेप कहेंगे? क्या इस पहलू की जांच हुई है? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को बीजेपी नेताओं ने शर्मनाक बताया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे बयान के लिए ममता बनर्जी को अपना मुंह ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल से साफ करना चाहिए. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसी ओछी टिप्पणी की आशा नहीं की जा सकती, ये तो निंदा से भी परे है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

BJP leader Suvendu Adhikari slammed West Bengal CM Mamata Banerjee after she raised questions over reports of a minor girl who was allegedly raped in Nadia district. Watch the video for more information.

Advertisement
Advertisement