कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर दी गई टिप्पणी से सपा और बसपा नाराज हैं. सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि नेताओं को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. वहीं मायावती ने भी बयानबाजी के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए इसे असंसदीय और अपमानजनक करार दिया.