राम गोपाल यादव, राजनेता
राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) उत्तर प्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के महासचिव हैं (Ram Gopal Yadav’s position in Samajwadi Party). मौजूदा राज्यसभा सदस्य यादव 1992 से सांसद हैं. वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं.
राम गोपाल यादव का जन्म 29 जून 1946 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था (Ram Gopal Yadav age). उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय और कानपुर विश्विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है (Ram Gopal Yadav education). वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं (Ram Gopal Yadav’s cousin).
23 अक्टूबर 2016 को, उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और चचेरे भाई शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. बाद में, उन्हें पार्टी में स्वीकार कर लिया गया. 30 दिसंबर 2016 को समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें छह साल के लिए फिर से पार्टी से निष्कासित कर दिया, लेकिन अगले दिन संवैधानिक आधार पर पार्टी द्वारा निष्कासन रद्द कर दिया गया (Ram Gopal Yadav expulsions and returns to Samajwadi Party).
राम गोपाल यादव 1989-1992 में इटावा जिला परिषद के अध्यक्ष थे. 1992 में वे राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुने गए. 1994-2004 तक वे राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के संसदीय दल के नेता रहे. 1998-2004 तक उनका राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल रहा. 2004-2008 वे 14वीं लोकसभा के सदस्य थे. 2004 में, लोकसभा में उन्हें समाजवादी पार्टी का नेता चुना गया. 2008 में यादवा राज्यसभा के सदस्य के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए. दिसंबर 2012 से अक्टूबर 2014 तक वे संसद की आचार समिति के अध्यक्ष रहे. सितंबर 2013 के बाद से उन्होंने राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता के रूप में कार्य किया. 2014 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में वे चौथे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए. 2017 में राम गोपाल को समाजवादी पार्टी का महासचिव चुना गया. 2020 में वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में पांचवें कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए (Ram Gopal Yadav political career).
मॉनसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा में पहली बार राष्ट्रगीत के सभी 6 स्टैंजा गाए गए. हालांकि, इस पूर्ण गायन को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इस पर बने नए नियमों को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने तीखा हमला बोला.
राममंदिर चढ़ावा चोरी का संसद भवन के बाहर पप्पू यादव के 'नाटक' पर सियासत जारी है. सपा नेता रामगोपाल यादव ने भगवा कपड़े पहनकर पप्पू यादव के 'नाटक' को गलत बताया है. राम गोपाल यादव ने कहा, राममंदिर चढ़ावा चोरी से संतों का कोई लेना-देना नहीं, इसलिए ये नहीं होना चाहिए था. देखें वीडियो.
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक को गलत बताया है. उनका कहना है कि यह गलत है क्योंकि संतों का इससे कोई वास्ता नहीं है.
पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए नए कानून और परीक्षा सुधारों पर रामगोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि समस्या की जड़ कहीं और है, इसलिए सिर्फ कानून बनाने से समाधान नहीं निकलेगा.
राम गोपाल यादव ने पीएम के पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है और सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है'. राम गोपाल ने कहा कि विपक्ष के नेता बोलने पर सदन स्थगित हो जाता है और सरकार देश को गुमराह कर रही है.
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि वह रोज सुबह करीब 5 हजार लोगों को मैसजे भेजते थे, लेकिन अब व्हाट्सएप ने 31 जुलाई तक उनके संदेश भेजने पर रोक लगा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस कारण वह फिलहाल अपने नियमित संदेश नहीं भेज पाएंगे. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इटावा में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में ₹20,000 करोड़ का बड़ा घोटाला हुआ है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं और भक्तों द्वारा दान किए गए सोने-चांदी गायब हैं. उन्होंने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रदेश की 'भ्रष्टाचारी सरकार' को हटाने का आह्वान किया.
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बीजेपी को रोकने के लिए सम्मानजनक गठबंधन का संकेत दिया है. इस पर एसपी नेता रामगोपाल यादव ने ऐसी कोशिशों की स्वागत की बात कही है.
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही तगड़ा माहौल बना रही है और अब राम गोपाल वर्मा के रिव्यू ने इसकी हाइप और बढ़ा दी है. वर्मा ने फिल्म को ‘नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत’ बताते हुए दावा किया कि ये ‘शोले’ और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है.
संसद में हंगामे को लेकर राम गोपाल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में बोलने की स्वतंत्रता न मिलने की बात कही है. सांसदों के सस्पेंड होने पर पियूष गोयल ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताया. यह बताया गया कि पिछले कई वर्षों में संसद के ऐसा माहौल नहीं देखा गया जबकि विपक्ष के कई सदस्य सस्पेंड हो चुके हैं.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने UGC की नई गाइडलाइंस का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की कई सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में ओबीसी के कम वाइस चांसलर हैं जबकि एससी वर्ग के एक भी वाइस चांसलर नहीं हैं. उन्होंने बताया कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अधिकार लंबे समय से छीनने की कोशिश की गई है इसलिए इन वर्गों को साथ लाना आवश्यक है. यादव ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक लगभग 90 प्रतिशत नौकरियों पर जनरल कैटेगरी का कब्जा है जो कि अन्य वर्गों के लिए अनुचित है.
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. इसके साथ ही ये भी कहा भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बनने जा रही है.
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी नेता संगीत सोम पर तीखा पलटवार किया है. शाहरुख खान को 'गद्दार' कहने पर रामगोपाल ने कहा कि संगीत सोम की हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं है. उन्होंने दो टूक कहा कि खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और खिलाड़ियों को निशाना बनाना गलत है.
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने केंद्र सरकार द्वारा VB-G RAM G बिल पास करने और मनरेगा योजना के नाम बदलने पर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होनें सत्ता में बैठे हुए लोगों को गांधी विरोधी बताया साथ ही कहा कि इन लोगों को गांधी जी के नाम से भी नफरत है, वरना मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलकर मूर्ख नही बनाते.
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर निशाना साधा है. उन्होनें कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदूषण है ही नही, वो तो AQI को तापमान बता रही, वो तो समझती नही प्रदूषण को.'
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने चुनाव के बाद लखनऊ से लौटते समय एक गांव का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस शुरू होता है. वहां के लोगों से बातचीत में पता चला कि उनके गांव में एक भी वोट बीजेपी या समाजवादी पार्टी को नहीं मिला. यह अनुभव बताते हैं कि राजनीति में कुछ न कुछ खास बात होती है जो इस तरह के वोटिंग पैटर्न को दर्शाती है. स्थानीय लोग आसानी से पहचान कर अपनी बात बिना किसी झिझक के बताए. यह कहानी चुनावी माहौल और ग्रामीण राय को समझने में मदद करती है.
शीतकालीन सत्र शुरू होते ही संसद का माहौल एक बार फिर राजनीतिक टकराव की वजह बन गया है. टकराव का सबसे बड़ा मुद्दा तो SIR है, लेकिन दिल्ली ब्लास्ट और प्रदूषण भी विपक्ष के एजेंडे में शामिल हैं. सरकार तो पहले ही साफ कर चुकी है कि SIR पर चर्चा का सवाल ही नहीं पैदा होता.
सैफई में नेता मुलायम सिंह के पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों ने उन्हें याद किया. मुलायम सिंह के छोटे भाई रामगोपाल यादव ने इस मोके पर बयान देते हुए कहा कि 'नेताजी का दायरा बहुत बड़ा था; उन्होंने जीवन भर लोगों की मदद की, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों. साथ ही गरीबों के लिए संघर्ष किया.
देश में इस समय चार महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं. इनमें पहला मुद्दा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से जुड़ा है, जिसे लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इंटेलिजेंस फेल्यर बताया है. दूसरा मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप और भारत की विदेश नीति में तीसरे पक्ष के दखल से संबंधित है.
धर्म और जाति के नाम पर वोट के लिए क्या सेना और बेटियों के सम्मान को चोट पहुंचाई जाएगी, यह सवाल पिछले 5 दिनों में तीन नेताओं के बयानों से उठा है. मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह, यूपी में समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयानों पर माफी या लीपापोती की गई.
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विजय शाह और समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के विवादित बयान से सेना के अपमान का आरोप लग रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया. साहिल जोशी के साथ दंगल में देखें पार्टी प्रवक्ताओं की बहस.