पंजाब और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है. पंजाब में राजा वडिंग की जगह अब परतट सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अजय राय के स्थान पर आराधना मिश्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. आराधना मिश्रा यूपी में कांग्रेस का एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली नेता इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश की है.