scorecardresearch
 

केरल में CM पद के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा! वी.डी. सतीशन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश

केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

Advertisement
X
वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. (File Photo- Social Media)
वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. (File Photo- Social Media)

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी चर्चाओं के बीच शनिवार को उस समय बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब कोट्टायम जिले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

यह घटना कडुथुरुथी के कुरुप्पंथरा जंक्शन पर हुई. जानकारी के अनुसार, कडुथुरुथी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता फ्रांसिस अचानक सड़क पर पहुंचा और वी.डी. सतीशन के समर्थन में नारे लगाने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा. मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

फ्रांसिस लगातार यह कहता रहा कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव होना चाहिए और वी.डी. सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. उसने दावा किया कि अपने नेता के प्रति वफादारी और पार्टी में बदलाव की इच्छा के कारण वह इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुआ.

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके हाथ में मौजूद लाइटर छीन लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे काबू में किया और वहां से हटाया. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

Advertisement

दरअसल, हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बड़ी जीत मिली है. 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है. इसके बाद से कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. उनके अलावा के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान द्वारा आने वाले दिनों में लिया जाना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement