यूं तो मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन बाढ़-बारिश से कई राज्यों के हालात खतरे के निशान से ऊपर के बने हुए हैं. बिहार में उफनती नदियां लाखों लोगों के सामने जीवन का संकट खड़ा कर रही हैं तो यूपी में दो दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं. मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा का जलस्तर अलग चुनौती पेश कर रहा है. तो उत्तराखंड और हिमाचल के कई गांव अब भी मूसलाधार और लैंडस्लाइड से त्रस्त हैं. मौसम का मिजाज संकेत दे रहा है कि आने वाले दिन अभी मुश्किलों भरे बने रहेंगे.