scorecardresearch
 
Advertisement

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ के लोकभवन में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है. यह बैठक सुबह 11.00 बजे शुरू होगी. आगामी दीपावली त्योहार से पहले बुलाई गई इस बैठक में जनता के हित से जुड़े 25 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस कैबिनेट बैठक का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने का प्रस्ताव है, जिस पर आज मुहर लग सकती है.

Advertisement
Advertisement