पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है. विधायक और सांसद लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में आज तक के पास वो चिट्ठी है जिसमें काकोली घोष दस्तीकार की अगुवाई में टीएमसी के बागी सांसदों के गुट ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग गुट को मान्यता देने की मांग की है.