एनसीईआरटी की कक्षा 8 के पाठ्यक्रम में न्यायिक भ्रष्टाचार से संबंधित अध्याय जोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. CJI जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले में गंभीर चिंता जताई और कहा कि वे खुद से इस पर कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी को भी न्यायपालिका या संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह मामला न्यायपालिका पर एक सोची-समझी चाल के तहत हमला प्रतीत होता है.