क्या अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध होने जा रहा है. इस आशंका की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं. जिन्होंने थोड़ी देर पहले दो टूक कहा कि ईरान के साथ सीज़फ़ायर अब लागू नहीं है. ट्रंप इस वक्त तुर्किए में हैं जहां उन्होंने कहा कि सीजफायर खत्म हो चुका हैं. मैं ईरान से कोई कोई लेन-देन नहीं करना चाहता. ट्रंप ने ईरान को बुरे और बीमार मानसिकता वाले लोग बताया. ईरान के साथ सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद शेयर बाजार में कोहराम मच गया.