scorecardresearch
 
Advertisement

पहाड़ों पर मौसम ने ली करवट, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

पहाड़ों पर मौसम ने ली करवट, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली भारी बर्फबारी और लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल की खूबसूरत स्पीति घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. काजा, चिचम, पिन घाटी और लांजा जैसी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है, जिससे चारों तरफ चांदी जैसी चमक बिखर गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में आने वाले दिनों में और बारिश तथा बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. दूसरी ओर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी मौसम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. गंगोत्री, यमुनोत्री, गोमुख और नेलांग घाटी में जबरदस्त बर्फबारी हुई है.

Advertisement
Advertisement