scorecardresearch
 
Advertisement

'ये तो अति‍ है,' सीहोर में आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

'ये तो अति‍ है,' सीहोर में आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित बुधनी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई कार्रवाई के बाद भारी बवाल मच गया है. वन विकास निगम द्वारा बारला आदिवासी समुदाय के 12 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया. इतना ही नहीं, अधिकारियों ने आदिवासियों के कुओं को मिट्टी से भर दिया और उनकी मक्का तथा तुअर की खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित बेघर परिवारों से मुलाकात की.

Advertisement
Advertisement