अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल है. शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने हादसे पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है. वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने टका सा जवाब देते हुए कहा कि हादसे को लेकर बेवजह राजनीति की जा रही है. इस बयानबाजी से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है और विपक्ष-सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.