रामदास आठवले, राजनेता
रामदास बंदू आठवले (Ramdas Athawale) महाराष्ट्र के एक राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं. (Ramdas Athawale Ministry) वे राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे पहले वह पंढरपुर से लोकसभा सांसद थे (Ramdas Athawale Political Party). 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें.
आठवले का जन्म 25 दिसंबर 1959 को बॉम्बे राज्य के सांगली जिले के अगलगांव में हुआ था (Ramdas Athawale Date of Birth). उनके माता-पिता होंसाबाई बंधु अठावले और बंडू बापू थे (Ramdas Athawale Parents). उन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ, मुंबई में पढ़ाई की और 16 मई 1992 को सीमा अठावले से शादी की जिनसे उनका एक बेटा है. रामदास आठवले बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं (Ramdas Athawale Education).
आठवले 1990 से 1996 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य थे और 1990-95 के बीच महाराष्ट्र सरकार में समाज कल्याण और परिवहन, रोजगार गारंटी योजना विभागों के कैबिनेट मंत्री थे. 1998 से 2009 तक, लगातार तीन कार्यकाल तक, वे लोकसभा के सदस्य रहे. 2009 में वे शिरडी के सुरक्षित क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव हार गए. अठावले ने 2011 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन किया और बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ा. 2014 में, अठावले राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए. वह 6 जुलाई 2016 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बने. उनका आरपीआई (ए) संगठन ( Republican Party of India) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक हिस्सा है (Ramdas Athawale Political Career).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RamdasAthawale है. उनके फेसबुक पेज का नाम Ramdas Athawale है.
अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल है. शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने हादसे पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है. वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने टका सा जवाब देते हुए कहा कि हादसे को लेकर बेवजह राजनीति की जा रही है. इस बयानबाजी से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है और विपक्ष-सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.
कुछ लोग NCP और सुनेत्रा पवार की बुराई कर रहे हैं कि उन्होंने डिप्टी सीएम पोस्ट पर दावा करने में बहुत जल्दी कर दी, जबकि वह और राज्य अभी भी अजित पवार के जाने का दुख मना रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर क्या बोले रामदास अठावले? देखें वीडियो.
रामदास अठावले का कहना है कि महाराष्ट्र में अचानक हुए अजित पवार के निधन से न केवल राजनीति बल्कि पूरी जनता को गहरा झटका लगा है. अजित दादा एक संघर्षशील और कुशल नेता थे जिन्होंने विकास के लिए महायुती का हिस्सा बनकर महत्वपूर्ण योगदान दिया.
रामसर अठावले ने कहा कि मुंबई महापालिका चुनाव हमारे लिए और उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी प्रतिष्ठा का मामला है. जनता का भरोसा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने मुंबई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
रामदास अठावले का कहना है कि मोदी भी पाकिस्तान में अपनी सेना भेजकर 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषियों को पकड़ सकते हैं. इस संदर्भ में ट्रम्प के उदाहरण के साथ बताया गया है कि युद्ध की जरूरत नहीं थी और आतंकवादियों का बदला पहले ही लिया जा चुका है. पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है और वहां पहले भी ऐसे ऑपरेशन हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिवसेना के सीट बंटवारे को अपनी पार्टी के साथ विश्वासघात बताया है. महायुति गठबंधन में उनकी पार्टी आरपीआई(ए) को कोई सीट नहीं मिली. इससे नाराज अठावले ने 38 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
मोदी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के लिए साल 2026 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. हरदीप पुरी से लेकर रामदास अठावले, बीएल वर्मा और रवनीत सिंह बिट्टू सहित आधा दर्जन मंत्री हैं, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल 2026 में खत्म हो रहा है. ऐसे में उन्हें राज्यसभा का एक और मौका नहीं मिला तो फिर कैबिनेट से छुट्टी हो जाएगी.
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस विषय पर Ramdas Athawale ने अपनी राय दी है और बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण और मौसम में बदलाव को इसका मुख्य कारण बताया है. इससे निपटने के लिए प्रभावी उपाय जरूरी हैं ताकि लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो. प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए समस्या को गंभीरता से लेना आवश्यक है.
राम दास अठावले ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मनरेगा योजना को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है कि सरकार इस योजना को खत्म करना चाहती है. मनरेगा योजना खासतौर से ग्रामीण इलाकों में रोजगार प्रदान करने और वहां के विकास के लिए बनाई गई है. महाराष्ट्र में इस योजना का प्रभाव पहले ही दिख चुका है, जहां रोजगार से परिवारों को सहारा मिला.
रामदास अठावले ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने वंदे भारत का समर्थन किया था. वंदे मातरम सभी धर्मों के लिए प्रेरणा का स्रोत था, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बुद्धिस्ट, जैन, पारसी या लिंगायत हों. यह गीत देश की आजादी के आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा था और इसका विरोध करने की आवश्यकता नहीं थी.
NDA गठबंधन के नेता रामदास आठवले ने संसद परिसर में विपक्ष के हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि 'देश का विकास करना हमारा काम है, लेकिन हंगामा करने का कुछ परिणाम नही निकलेगा, संसद संवाद के लिए ,चर्चा के लिए और अपनी भूमिका रखने के लिए होती है. संसद में हंगामा करना ठीक नही है.'
आजतक के आयोजित निर्माण भारत समिट में भारत सरकार के कई मंत्रियों, अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिकरत की. इस कार्यक्रम के सत्र 'नए भारत की तस्वीर' में आमंत्रित सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास अठावले ने वंचित समाज को न्याय देने की दिशा में हुए कामों को लेकर की खास बातचीत.
रामदास आठवले ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में वंचित समाज को न्याय और पहचान देने के लिए बहुत सारे काम हुए हैं. 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं. तो वंचित समाज को न्याय देने की भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, हमारी सरकार की है और वंचित समाज ऊपर आ रहा है.
राज्यसभा में 24 जुलाई को तमिलनाडु के छह डीएमके सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. सदन में इन सभी सदस्यों को फेयरवेल दिया गया. रामदास अठावले ने आज कार्यकाल पूरा कर रहे वाइको को लगे हाथ ऑफर भी दे दिया.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान शायरी के माध्यम से अपनी बात रखी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए कहा, 'मैं दे रहा हूँ मोदी जी को साथ, इसलिए कांग्रेस को मैं दिखा रहा हूं हाथ. अठावले ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी मुसलमानों की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस वाले मुसलमानों का आघात करते हैं.
रामदास अठावले ने यह भी कहा कि औरंगजेब का मकबरा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा संरक्षित है. उन्होंने कहा कि हमें संभाजी महाराज की विचारधारा के साथ आगे बढ़ना है लेकिन देश में शांति होनी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अगर वो (आकाश आनंद) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होना चाहिए.
रामदास अठावले ने कहा उद्धव ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है. हिंदू होकर भी महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है, और हिंदुओं को उन्हें बहिष्कृत करना चाहिए.
लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बोर्ड वाली जेपीसी रिपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ. दोनों जगह विपक्षी सांसदों ने खूब हंगामा किया. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल पेश किया और स्पीकर ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया. विपक्षी सदस्यों ने विधेयक को पेश किए जाने के चरण में विरोध किया, लेकिन सदन ने इसे पेश करने के लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया.
केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई जाति आधारित नहीं, बल्कि व्यवसाय आधारित काम है. हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि 90 प्रतिशत से अधिक सफाईकर्मी अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं.
महाराष्ट्र में करीब 13 फीसदी दलित हैं लेकिन प्रदेश में दलित पॉलिटिक्स हाशिए पर है. ऐसा तब है जब स्थानीय स्तर पर तीन मजबूत पार्टियां हैं और बसपा जैसी पार्टियां भी सूबे की सियासत में एक्टिव हैं. क्यों?