विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में भारत की दावेदारी की शुरुआत करेंगे. एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम में भारत की दावेदारी का ऐलान करेंगे. इसके साथ ही वे महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मिलेंगे. इस अभियान के जरिए भारत खुद को विकासशील देशों की आवाज के तौर पर पेश करेगा, जो ग्लोबल फैसले लेने की प्रक्रिया में बड़ी भूमिका चाहते हैं. भारत साल 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर दावेदारी पेश कर रहा है.