रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) एक राजनीतिज्ञ और वकील हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. वे राज्यसभा के पूर्व सदस्य और लोकसभा के सदस्य है. प्रसाद ने कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया है. वे कोयला राज्यमंत्री रहें फिर 2001 में, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कानून और न्याय राज्यमंत्री और सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री रहे हैं (Ravi Shankar Prasad, Union Minister). कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में कानून और न्याय, संचार, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों को साल 2021 तक संभाला है (Ravi Shankar Prasad, Cabinet Minister).
2018 में, प्रसाद को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में उनकी भूमिका और नेट न्यूट्रैलिटी के समर्थन के साथ, डिजिटल प्रौद्योगिकी और ई-सरकार में शीर्ष बीस प्रभावशाली विश्व नेताओं में रखा गया था (Top twenty influential world leaders in digital technology and e-government).
केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 1500 पुरातन कानूनों को निरस्त करने, बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के ऐतिहासिक समाधान, राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर मुकदमेबाजी से निपटने और 15000 ट्रायल कोर्ट के डिजिटलीकरण के साक्षी रहे (Ravi Shankar Prasad ministries).
दूसरी ओर, वह अपने कार्यकाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग, न्यायपालिका और कार्यपालिका को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर कफी एक्टिव रहे साथ ही, काफी विवाद भी देखा गया (Ravi Shankar Prasad Soacial Media).
उनका जन्म 30 अगस्त 1954 को बिहार की राजधानी पटना (Patna, Bihar) में हुआ था (Ravi Shankar Prasad Born). वह एक चित्रगुप्तवंशी कायस्थ परिवार से आते हैं. उनके पिता ठाकुर प्रसाद (Thakur Prasad) पटना उच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे और भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती जनसंघ के प्रमुख संस्थापकों में से एक थें (Ravi Shankar Prasad Father). उनकी बहन अनुराधा प्रसाद (Anuradha Prasad) की शादी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla, Congress Leader) से हुई है. वह बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया (BAG Films and Media) लिमिटेड की ऑनर भी हैं (Ravi Shankar Prasad Sister).
रविशंकर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, राजनीति विज्ञान से एमए और एलएलबी डिग्री हासिल की है. वह 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने. उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार छात्र आंदोलन में भाग लिया और आपातकाल के दौरान जेल भी गए (Ravi Shankar Prasad Education).
3 फरवरी 1982 को, रविशंकर प्रसाद ने माया शंकर से शादी की, जो एक इतिहासकार और पटना विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं (Ravi Shankar Prasad Wife).
CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों में असहमति की खबरों की बीच शनिवार को चुनाव आयोग की एक खास बैठक हुई. बैठक के बाद आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए साफ कहा कि SIR को लेकर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद से बिहार में सरकार बनने पर आजतक ने खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि बिहार हिंदी पट्टी का आखिरी राज्य था जहां बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं बना था, और अब यह सपना पूरा हुआ है. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ 2005 से चले आ रहे रिश्ते और जंगल राज के खिलाफ साझा संघर्ष का हवाला दिया. उन्होंने पटना एयरपोर्ट, वंदे भारत ट्रेनों, अटल पथ, गंगा पुलों और बाढ़ राहत कार्यों का जिक्र किया.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीट और यूजीसी नियमों को लेकर जनता में नाराजगी थी, जिसका असर चुनाव पर पड़ा. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए भी उनकी जीत पर बधाई दी.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी तक भाजपा सरकार का मॉडल पुराने अनुभव और साझा समझदारी पर टिका है. उनके मुताबिक भाजपा और नीतीश कुमार का गठबंधन 2005 से चला आ रहा है. सम्राट चौधरी ने जनता की शिकायतों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जिसमें तय समय में कार्रवाई का नियम है.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार की बाढ़ की स्थायी समस्या पर अपनी राय दी है. उनके मुताबिक इसका मुख्य कारण नेपाल से आने वाला पानी और बिहार की भौगोलिक स्थिति है. स्थायी हल के तौर पर उन्होंने नेपाल में बांध बनाने की योजना का जिक्र किया, जिस पर सर्वे शुरू हो गया है, हालांकि वहां राजनीतिक विरोध भी है.
पटना में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में मंच पर खास तौर पर आमंत्रित थे पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटना से लोकसभा सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता नेता रविशंकर प्रसाद. 'बीजेपी की सरकार, बिहार में बहार' सत्र में उनसे प्रदेश अंजना ओम कश्यप ने प्रदेश के विकास और पार्टी समेत नीतीश कुमार से संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे गए. क्या रहे रविशंकर प्रसाद के जवाब, जानने के लिए देखें वीडियो.
भारत में आयोजित दो दिवसीय BRICS समिट में दुनियाभर के बड़े नेता शामिल हुए. समिट के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें हुईं और आर्थिक समेत कई मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई. साझा घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले और फिलिस्तीन समाधान का जिक्र भी हुआ.
पैलेट गन फायरिंग मामले में राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसे ‘अराजकता की राजनीति’ बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट ने हाई-पावर्ड कमेटी बनाई है।
जेपी नड्डा समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के थाने में धरने पर बैठने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. गिरिराज ने राहुल के धरने को नौटंकी करार दिया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद कमेटी बना रही है. इसके बाद भी राहुल गांधी थाना और डीसीपी ऑफिस केवल नौटंकी करने के लिए पहुंचते हैं.
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की 31 साल पुरानी जीत की परंपरा सिर्फ एक वायरल वीडियो की वजह से टूट गई? कैसे चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने बार-बार एक कथित 'कुत्ता-बिल्ली' बयान का जिक्र किया, जिसे उन्होंने जनता के सम्मान का मुद्दा बनाया। वहीं चुनाव खत्म होने के बाद रविशंकर प्रसाद ने पूरा वीडियो जारी कर दावा किया कि उनका बयान एडिट कर गलत संदर्भ में वायरल किया गया।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के एक पुराने बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने भाजपा के कुत्ता बिल्ली को टिकट देने पर भी जीतने की बात कही थी. प्रसाद ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि विपक्ष उनके शब्द तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है और यह अफवाह फैलाने वालों का अहंकार है क्योंकि भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है.
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को करारी हार ही नहीं मिली बल्कि पार्टी के दिग्गज नेता अपना बूथ तक नहीं जिता सके. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव के बूथ पर बीजेपी उम्मीदवार को पीके से कम वोट मिले हैं.
भाषण के बीच रविशंकर प्रसाद को आया गुस्सा.
बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, क्या व्यवहार है.
हरियाणा के चुनाव प्रचार के दौरान एक खास घटना सामने आई जब राहुल गांधी ने जलेबी फैक्ट्री लगाने की बात कही. मैंने उस वक्त वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनकी बात सुनी. जलेबी को लेकर मेरा मानना था कि यह फैक्ट्री में नहीं बनती बल्कि कढ़ाई और चाशनी में बनती है. मैंने राहुल गांधी को यह दिखाने की इच्छा जताई कि जलेबी वास्तव में कैसे बनती है.
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर जोरदार बहस हुई. बीजेपी के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पीकर का पद और अविश्वास राजनीतिक हथियार नहीं होना चाहिए. वहीं राहुल गांधी ने इस बहस को लोकतंत्र की गरिमा और स्पीकर की भूमिका पर अहम चर्चा बताते हुए कहा कि कई बार विपक्ष को बोलने से रोका गया.
BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की अगवाई में संसद की गरिमा और सदन की परंपरा को लेकर गंभीर चिंता नहीं दिखाई दे रही है.नए स्पीकर के पद का सम्मान नहीं किया जा रहा है और संविधान की बात को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही में विपक्षी नेता शामिल नहीं हो रहे हैं, जबकि उनमें कोई बाध्यता नहीं है. वे प्रसाइड कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने सदन को उसकी गरिमा दी है. विपक्षी नेता सदन की गरिमा का ख्याल नहीं रखते और पूरे सदन को हाइजैक कर देते हैं.
बिहार को एक सुशासित और विकसित प्रदेश बनाने में नितीश कुमार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है. 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने संकल्प और दृढ़ता से बिहार को विकास के पथ पर लाया है. उनकी यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व की बात है. बिहार को सुशासन के मॉडल के रूप में स्थापित करना और उसे विकासशील प्रदेश बनाना उनकी शानदार विरासत है.
बीेजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने AI समिट में कांग्रेस युथ द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस का मान बढ़ रहा है, एक तरफ फटीचर कांग्रेसियों को देखिए, कपड़ा खोलकर नाच रहे है. साथ ही उन्होनें राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होनें अपनी पार्टी को क्या बना दिया है.
BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी की मैच्योरिटी को लेकर सवाल उठाए गए. साथ ही AI समिट में कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भी टिप्णी की. उन्होनें कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने भारत की क्षमता का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कुछ युवा नंगा नृत्य करके यह सम्मान कम कर रहे हैं.