कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अमित शाह के खिलाफ मानहानि केस में सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज कराया. भारी सुरक्षा के बीच हुई यह पेशी शुक्रवार को हुई. कोर्ट में उन्होंने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप सियासी हैं. मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को है. बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी अपनी पार्टी के कई नेताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए.