राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता शिवम त्यागी ने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का हिस्सा बताया और कहा कि वे देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखते हैं. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया.