मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दूसरे दिन वामपंथी छात्र संगठनों और विभिन्न प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के पास उग्र प्रदर्शन किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए.