scorecardresearch
 
Advertisement

प्रयागराज में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

प्रयागराज में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

प्रयागराज के कानपुर-वाराणसी हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. हादसा सोरांव क्षेत्र के कुरगांव के पास हुआ, जहां रिफाइंड तेल से भरा एक कंटेनर कथित तौर पर एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगे.

Advertisement
Advertisement