NDA और INDIA गठबंधन, दोनों की दिग्गज नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि इस बार गठबंधन की सरकार है. इंडिया गठबंधन के नेता भी दावा कर रहे हैं कि वे सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, इस पूरी सियासत के केंद्र में हैं.