चंद्रयान-3 के चंद्र लैंडिंग की याद में आज यानी 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाता है.. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दी..पोस्ट कर कहा, आइए, और भी बड़े सपने देखें, ज़्यादा इनोवेशन करें और नई सीमाओं को पार करें. इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट कर कहा, चंद्रयान मिशन की ऐतिहासिक सफलता से लेकर गगनयान मिशन की महत्वाकांक्षी योजना तक, अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय यात्रा राष्ट्र की वैज्ञानिक उत्कृष्टता, तकनीकी क्षमता और नवाचार के अटूट जज़्बे को दर्शाती है. देखें...