scorecardresearch
 
Advertisement

'मन की बात' में रक्षा से योग तक PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

'मन की बात' में रक्षा से योग तक PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में भारत की रक्षा, आत्मनिर्भरता और योग की उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि समुद्र से लेकर आसमान तक देश की सुरक्षा लगातार मजबूत हो रही है. पीएम मोदी ने स्वदेशी युद्धपोत INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय के नौसेना में शामिल होने तथा भारत में निर्मित C-295 विमान की पहली उड़ान को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे 40 विमान बनाए जाएंगे, जिससे MSME और एयरोस्पेस सेक्टर को मजबूती मिलेगी. इसके अलावा विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत के 114 पदक जीतने और महाराष्ट्र के एक परिवार द्वारा 3,500 लोगों का दुर्घटना बीमा कराने की भी सराहना की.

Advertisement
Advertisement