scorecardresearch
 
Advertisement

पहलगाम में फ्लैश फ्लड का कहर, होटलों में घुसा पानी, कारें बनी कबाड़, बिगड़े हालात

पहलगाम में फ्लैश फ्लड का कहर, होटलों में घुसा पानी, कारें बनी कबाड़, बिगड़े हालात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई फ्लैश फ्लड से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. तेज बहाव के कारण कई होटलों में पानी भर गया, जिससे वहां ठहरे कई पर्यटक फंस गए. इसके अलावा फ्लैश फ्लड के मलबों की वजह से कई कार कबाड़ में तब्दील हो गए. सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दलों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच स्थानीय प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement