scorecardresearch
 
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'जन महाभियोग' टला, अब इस दिन होगा कार्यक्रम

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'जन महाभियोग' टला, अब इस दिन होगा कार्यक्रम

दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होने वाला 'जन महाभियोग' कार्यक्रम भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना थी. इसके लिए व्यापक तैयारियां भी की गई थीं. हालांकि, खड़गे के आवास के लॉन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बारिश से बचाव के लिए टेंट या वाटरप्रूफिंग का उचित प्रबंध नहीं था, जिससे पानी भरने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं.

Advertisement
Advertisement