scorecardresearch
 
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर देश की राजनीति में मचा घमासान

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर देश की राजनीति में मचा घमासान

विपक्ष ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्ष का आरोप है कि देश में वोटों की चोरी हो रही है और इसकी शिकायत जब राष्ट्रपति से की गई तो उन्होंने सबूत मांगे हैं. विपक्षी दल अब चुनाव चोरी के सारे सबूत राष्ट्रपति के पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं. जंतर-मंतर से लेकर राष्ट्रपति भवन तक हर जगह ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग गूंज रही है. विपक्ष की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाए.दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि इसी इलेक्शन कमीशन की देखरेख में केरल और तमिलनाडु में भी चुनाव हुए थे, जहां विपक्षी दल जीतकर सत्ता में आए हैं. सत्ता पक्ष का कहना है कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है तो राहुल गांधी को सबसे पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए.

Advertisement
Advertisement