नेपाल-चीन सीमा पर कुदरत का ऐसा खौफनाक रूप देखने को मिला, जिसने नेपाल से लेकर तिब्बत तक हाहाकार मचा दिया है. मूसलाधार बारिश और भीषण फ्लैश फ्लड ने नेपाल में भीषण तबाही मचाते हुए 289 लोगों की जान ले ली है. जीरॉन्ग में इमिग्रेशन ऑफिस में आई तबाही के बाद चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग वहीं पहुंच चुके हैं. इधर, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नुवाकोट पहुंचे.