देश के चार प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच तीखा मुकाबला देखा जा रहा है. पटना में राजद उम्मीदवार के घर देर रात पुलिस पहुंचने से विवाद गहरा गया है. हरियाणा में करीब 40 हजार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गुरुग्राम और अंबाला समेत कई शहरों में ब्लैकआउट का संकट पैदा हो गया है, जिससे उद्योग और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.