scorecardresearch
 
Advertisement

'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बेहद करीब', बोले मार्को रुबियो

'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बेहद करीब', बोले मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका में व्यापार समझौते में कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी और जल्द ही दोनों देश एक सर्वसम्मति पर पहुंचेंगे. यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए समान रूप से फायदेमंद साबित होगा. व्यापार और वाणिज्य के स्पष्ट नियम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और नए निवेश के अवसर पैदा होंगे. नियमों में बार-बार संशोधन करने की आवश्यकता न पड़े, इसीलिए एक मजबूत और स्थायी ढांचा तैयार किया जा रहा है. भारत और अमेरिका के बीच यह डील दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को एक नई दिशा देगी. उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों देश इस ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप देंगे.

Advertisement
Advertisement