scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब: नशा बेचने का विरोध करने पर हथियारों से हमला कर ले ली जान

पंजाब: नशा बेचने का विरोध करने पर हथियारों से हमला कर ले ली जान

पंजाब के गुरदासपुर जिले के श्री हरगोविंदपुर इलाके में नशे की बिक्री का विरोध करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई है. माडी पनवा गांव में देर रात जब ग्रामीणों ने नशीला पदार्थ बेचने वाले असामाजिक तत्वों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 40 वर्षीय विक्रमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरमुख सिंह और निशांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement
Advertisement